आगरा ब्यूरो चीफ नरेश कुमार की रिपोर्ट
आगरा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजी.) महानगर आगरा ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा निर्णय लेते हुए वरिष्ठ व्यापारी नेता रामकुमार अग्रवाल को बोदला बाजार का अध्यक्ष मनोनीत किया है। महानगर अध्यक्ष नरेश पाण्डेय ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बोदला बाजार के व्यापारियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान होगा और संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

महानगर अध्यक्ष नरेश पाण्डेय ने कहा कि रामकुमार अग्रवाल एक सक्रिय एवं अनुभवी व्यापारी नेता हैं, जो हमेशा व्यापारियों के साथ खड़े रहते हैं और बाजार से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में व्यापारियों की आवाज और अधिक मजबूती से उठेगी।
महानगर कोषाध्यक्ष सुरेश लवानिया ने रामकुमार अग्रवाल को मनोनयन पत्र सौंपकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि नए अध्यक्ष व्यापारियों को संगठित कर उनके हितों की रक्षा के लिए सदैव सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
नवनियुक्त अध्यक्ष रामकुमार अग्रवाल ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि बोदला बाजार के व्यापारियों की हर समस्या के समाधान तथा उनके व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
मनोनयन के अवसर पर बाजार के व्यापारियों ने रामकुमार अग्रवाल का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष नरेश पाण्डेय, महानगर कोषाध्यक्ष सुरेश लवानिया, महानगर महामंत्री अरुण गुप्ता, निशा चौधरी, शैलेन्द्र जैन, कपूर चंद रावत, संजय गुप्ता, भरत मित्तल, सुधीर गोयल, चेतन वर्मा, रवि गोयल, जयदीप सोनकर, रियासत अली, राजीव जैन, कदीर खान, क़ुतुब मलिक सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
