हाईटेक परिक्रमा मार्ग की सड़क धंसी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
अयोध्या । अयोध्या में हाईटेक परिक्रमा मार्ग का दावा तो हाईटेक था, लेकिन सड़क की हकीकत कुछ और ही नजर आई। काशीराम कॉलोनी के सामने सड़क धंस गई और लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई कि शायद कुछ ठेकेदारों का सिद्धांत है

—”सड़क जितनी जल्दी टूटेगी, अगला टेंडर उतनी जल्दी आएगा।”
जनता सवाल पूछ रही है कि आखिर करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी सड़क इतनी जल्दी क्यों धंस गई? क्या निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप हुआ था या फिर गुणवत्ता से समझौता किया गया?
अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार विभाग इसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करता है या फिर यह मामला भी गड्ढों की तरह समय के साथ भर दिया जाएगा।
ठेकेदार साहब जिंदाबाद जिसने इस रोड बनाई उसको पद्मश्री अवार्ड देना चाहिए
