
तरुण कुमार ब्यूरो चीफ
क्योलडिया-बरेली । उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौखंडी के प्रधानाचार्य तेजपाल मौर्य तथा प्राथमिक विद्यालय कितकापुर की प्रधानाचार्या सीमा मौर्य के पुत्र मानवेन्द्र प्रताप सिंह का भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के आयकर विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट के पद पर चयन होने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
मानवेन्द्र प्रताप सिंह की इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों, रिश्तेदारों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। उनके चयन की जानकारी मिलते ही बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया।
मूलतः कस्बा क्योलड़िया निवासी शिक्षक दम्पति तेजपाल मौर्य एवं सीमा मौर्य वर्ष 2008 से बच्चों की बेहतर शिक्षा एवं भविष्य के लिए बरेली में रह रहे हैं। दोनों ही शिक्षा के क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए बच्चों को बेहतर संस्कार एवं शिक्षा देने के लिए निरंतर समर्पित रहे हैं।
मानवेन्द्र प्रताप सिंह की इस सफलता को परिवार की मेहनत, संस्कार एवं शिक्षा के प्रति समर्पण का परिणाम बताते हुए क्षेत्रवासियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
क्षेत्रवासियों ने कहा कि मानवेन्द्र प्रताप सिंह की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणादायी है और उन्होंने अपने परिवार के साथ-साथ क्षेत्र का भी नाम रोशन किया है।
