
आगरा जिला बुरी चीफ नरेश कुमार की रिपोर्ट
सिकंदरा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद….
आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनैती की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से छिनैती किया गया iPhone 17 मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक, 8 सितंबर को पीड़ित ने थाना सिकंदरा में तहरीर दी थी कि 24 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे वह एकता मॉल के पास मोबाइल पर बात करते हुए टहल रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उसके हाथ से iPhone 17 छीनकर फरार हो गए थे। तहरीर के आधार पर थाना सिकंदरा में मुकदमा संख्या 476/2026, धारा 304(2)/317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। 9 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सुनारी चौराहे के पास से भानू और रिषभ उर्फ दिव्यांशु कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से घटना से संबंधित मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी:
भानू पुत्र यशपाल, निवासी आवास विकास कॉलोनी, थाना सिकंदरा, आगरा।
रिषभ उर्फ दिव्यांशु कुमार पुत्र संतोष कुमार, निवासी आवास विकास कॉलोनी, थाना जगदीशपुरा, आगरा।
बरामदगी:
01 iPhone 17 मोबाइल फोन, 01 मोटरसाइकिल
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव त्यागी, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार, शिवम त्रिवेदी, राहुल चक्रवर्ती तथा कांस्टेबल दीपक पाल, सौरभ कुमार और आकाश कुमार शामिल रहे।
