
आगरा जिला ब्यूरो चीफ नरेश कुमार की रिपोर्ट
बंदरों के आतंक से पर्यटक परेशान, स्मारक परिसर में सुरक्षा और रोकथाम के इंतजामों पर सवाल
आगरा। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में पर्यटकों पर बंदरों के हमले का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को एक बार फिर ताजमहल घूमने पहुंची विदेशी महिला पर्यटक पर बंदर ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से महिला पर्यटक घबरा गई और खुद को बचाने का प्रयास किया। घटना के बाद ताजमहल परिसर में पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
ताजमहल में बंदरों की मौजूदगी और पर्यटकों पर उनके हमले की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। हाल के समय में भी पर्यटकों पर बंदरों के हमले की घटनाओं की रिपोर्ट सामने आई हैं।
विदेशी पर्यटक बड़ी संख्या में ताजमहल का दीदार करने आगरा पहुंचते हैं। ऐसे में स्मारक परिसर में बंदरों के हमले जैसी घटनाएं पर्यटन की छवि और पर्यटकों की सुरक्षा दोनों के लिहाज से चिंता का विषय हैं।
अब सवाल यह है कि ताजमहल परिसर में बंदरों की समस्या से स्थायी निजात के लिए प्रभावी कदम कब उठाए जाएंगे? पर्यटकों क। रक्षा को लेकर संबंधित विभागों की जिम्मेदारी भी सवालों के घेरे में है।
