अमेठी (पुलिस दर्पण) थाना जायस पर आवेदक जागेश्वर पुत्र राम लौटन निवासी ग्राम पूरे बक्शी थाना जायस जनपद अमेठी द्वारा लिखित तहरीर दी गयी आवेदक के पुत्र आरेन्द्र उम्र करीब 15 वर्ष की हत्या उनके ही गांव के नामित आरोपियों द्वारा कर दी गई है । उक्त सूचना पर थाना जायस पर मु0अ0सं0 76/26 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक अमेठी महोदय द्वारा आवश्यक आदेश निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना जायस पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन की चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 76/26 धारा 103(1) बीएनएस से संबन्धित 01 नफर बालअपचारी को नसीराबाद रोड, गंगाराम पुरवा मोड़ के पास 01 बाग से नियमानुसार निगरानी में लिया गया ।
जानकारी करने पर बाल अपचारी ने बताया कि करीब 02 माह पहले आरेन्द्र(मृतक) के परिवार वालों ने उसके पिता हीरालाल को मारा पीटा था । जिससे उसके मन में बदला लेने की भावना आ गई थी उसके पड़ोस में बर्थडे का निमंत्रण था जिसमें आरेन्द्र भी आया हुआ था । उसी दौरान मृतक को शौच के बहाने बाग की तरफ ले जाकर पहले से छिपाये हुये बांका से गर्दन पर वार कर दिया था । जिससे आरेन्द्र की मृत्यु हो गई जिसके खून के छीटें उसके कपड़े पर भी आ गये थे । खून लगे कपड़े व बांका को थोड़ी दूर पर छिपाकर मौके से भाग गया था।
