
मोहम्मदपुर/आजमगढ़। लखनऊ में आज उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात हुई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान तथा विधान परिषद सदस्य रामसूरत राजभर से भी मुलाकात कर विभिन्न राजनीतिक एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई।
मुलाकात के दौरान दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र में जिला पंचायत क्षेत्र के आगामी चुनाव को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। साथ ही आजमगढ़ में युवाओं की भूमिका, उनकी रणनीति और आगामी चुनाव को लेकर युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर चर्चा की गई।
इस दौरान समर्थकों की ओर से कहा गया कि इस बार दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र के जिला पंचायत क्षेत्र के चुनाव में युवाओं की पसंद आलोक चौहान को महाप्रधान के रूप में देखने की है। युवाओं में आलोक चौहान को लेकर उत्साह और समर्थन की चर्चा भी सामने आई बैठक में क्षेत्र के विकास, संगठन की मजबूती तथा युवाओं को चुनावी प्रक्रिया में अधिक से अधिक जोड़ने को लेकर भी विचार साझा किए गए।
