तरुण कुमार ब्यूरो चीफ
बरेली, फरीदपुर। बताते चलें फरीदपुर क्षेत्र के कस्बा भुता में हरपाल सिंह के बेटे की हृदय गति रुक जाने के कारण आकस्मिक निधन की सूचना पाते ही छत्रपाल सिंह दिवाकर 122 विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी हरपाल सिंह के निवास पर पहुंचे और अत्यंत दुखद समाचार सुनने के बाद परिवार के लोगों को शोक संवेदना व्यक्त की ।

उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की की प्रभु दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख की घड़ी में भारी संकट को सहन करने की शक्ति प्रदान करें ।
122 विधानसभा क्षेत्र से प्रबल दावेदार छत्रपाल सिंह दिवाकर फरीदपुर क्षेत्र में सुख-दुख की घड़ी में हर समय जनता के साथ खड़े रहते हैं यही वजह है कि छत्रपाल सिंह दिवाकर को क्षेत्र में हर एक तरफ से पूर्ण सहयोग और आशीर्वाद मिल रहा है आने वाले समय में लगता है कि छत्रपाल सिंह दिवाकर को क्षेत्र की जनता भारी भरकम बहुमत के साथ विजय बनाने का संकल्प कर चुकी है छत्रपाल सिंह दिवाकर भी जनता के बीच नेता के रूप में नहीं बेटा के रूप में कार्य कर रहे हैं ।
