
सहारनपुर । उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित करीब 70 साल पुरानी मस्जिद को लेकर नगर मजिस्ट्रेट की अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है।
कोर्ट ने इसे सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा मानते हुए 30 दिन में हटाने का आदेश दिया है। साथ ही संबंधित पक्षों पर 6.41 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
तय समय सीमा में आदेशो का पालन न होने पर प्रशासन द्वारा स्वयं कार्यवाही की जाएगी।
