कृष्ण चंद्र शुक्ला रिपोर्टर पुलिस दर्पण बहराइच
बहराइच। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को पत्रकारों की ओर से भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति का जज्बा लिए बड़ी संख्या में पत्रकार रैली में शामिल हुए। रैली के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

रैली का नेतृत्व वरिष्ठ पत्रकार फराज अंसारी एवं जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने किया। बाइक रैली में पत्रकारों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखने को मिली। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।
इस दौरान पत्रकारों ने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया। पत्रकारों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस महज उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन करने और राष्ट्रहित में अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लेने का दिन है।
भव्य तिरंगा बाइक रैली ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार बना दिया। रैली में शामिल पत्रकारों ने राष्ट्रप्रेम और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
