
होटल बुकिंग, गाइड उपलब्ध कराने और ताजमहल घुमाने के नाम पर पर्यटकों को कर रहे थे परेशान, पर्यटन पुलिस की कार्रवाई
आगरा से जिला ब्यूरो चीफ नरेश कुमार की रिपोर्ट
आगरा। ताजमहल के आसपास पर्यटकों को घेरकर उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान करने और ताजमहल घुमाने, होटल बुक कराने व गाइड उपलब्ध कराने के नाम पर अपनी सेवाएं थोपने वाले पांच लपकों/हॉकरों को पर्यटन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट आगरा और पुलिस उपायुक्त नगर के निर्देश पर पर्यटन स्थलों के आसपास पर्यटकों को परेशान करने वाले लपकों, हॉकरों और अवैध गाइडों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 16 सितंबर 2026 को पर्यटन पुलिस टीम ताजमहल के आसपास गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पर्यटकों को घेरकर ताजमहल भ्रमण, होटल बुकिंग और गाइड उपलब्ध कराने सहित विभिन्न तरीकों से परेशान करने की सूचना मिली।
सहायक पुलिस आयुक्त ताज सुरक्षा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पर्यटन अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए पांच लपकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई का उद्देश्य पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों को सुरक्षित और सुगम वातावरण उपलब्ध कराना तथा अनधिकृत रूप से पर्यटकों को परेशान करने वालों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
1. अरसान पुत्र रहीश, निवासी शहीद नगर बड़ी मस्जिद, थाना सदर, आगरा।
2. सुरेश पुत्र माताप्रसाद, निवासी न्यू आबादी महादेव नगर, राजपुर चुंगी, शमशाबाद रोड, थाना सदर, आगरा।
3. निशान्त राठौर पुत्र मनीष राठौर, निवासी पाकटोला, थाना ताजगंज, आगरा।
4. विक्की पुत्र इन्दर, निवासी टीला बालूगंज, थाना रकाबगंज, आगरा।
5. मुकेश पुत्र शिवकुमार, निवासी चीलगढ़, ओलिया रोड, थाना रकाबगंज, आगरा।
पुलिस टीम
कार्रवाई में थानाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार, हेड कांस्टेबल ज्ञानेन्द्र बाबू, कांस्टेबल कौशलेन्द्र, सूरज और गौरव कुमार शामिल रहे।
आगरा से जिला ब्यूरो चीफ नरेश कुमार की रिपोर्ट
