
आगरा जिला ब्यूरो चीफ नरेश कुमार की रिपोर्ट
हरि बोल ट्रस्ट 14 सितंबर को कराएगा भव्य नंदोत्सव और दाल-बाटी महाप्रसाद, आमंत्रण पत्र का विमोचन….
आगरा। हरि बोल ट्रस्ट की ओर से 14 सितंबर, सोमवार को खंदारी, मऊ रोड स्थित बंबई वाली बगीची में भव्य नंदोत्सव एवं दाल-बाटी महाप्रसाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शनिवार को होटल अतिथिवन में कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया। इस मौके पर नंद बाबा और यशोदा मैया का स्वरूप धारण करने वाले समाजसेवी गौरव पोद्दार एवं श्रीमती संगीता पोद्दार का भावभीन स्वागत-अभिनंदन किया गया।
ट्रस्ट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी संस्थापक अध्यक्ष ममता सिंघल ने बताया कि पदाधिकारियों ने नंद बाबा और यशोदा मैया के स्वरूप बने गौरव पोद्दार एवं संगीता पोद्दार को श्रीकृष्ण की माला और राधा नामी पटका पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि नंदोत्सव का शुभारंभ गणेश वंदना से होगा।
झांकियां और मयूर नृत्य रहेंगे आकर्षण
कार्यक्रम में राधा-कृष्ण, भोले बाबा और हनुमान जी की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण रहेंगी। इसके साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और मनमोहक मयूर नृत्य भी प्रस्तुत किया जाएगा। आयोजन में शामिल श्रद्धालुओं के लिए पारंपरिक दाल-बाटी सहित विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों के महाप्रसाद की व्यवस्था रहेगी।
कार्यक्रम के संयोजक अनिल गुप्ता, दीप्ति गुप्ता एवं विकास गोयल हैं। आयोजकों के अनुसार नंदोत्सव में शहर के कई गणमान्य लोग और श्रद्धालु शामिल होंगे।
पदाधिकारियों की रही मौजूदगी
आमंत्रण पत्र विमोचन के अवसर पर सलाहकार राजीव अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज सिंघल, महामंत्री जितेंद्र गोयल, कोषाध्यक्ष गौरव बंसल, महानगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, महामंत्री राजेंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष हरेश पंजवानी, कमल गोलानी, विनय अग्रवाल, सौरभ सिंघल, संरक्षक डॉली अग्रवाल व अर्चना अग्रवाल मौजूद रहीं।
महिला मंडल की अध्यक्ष विनीता अग्रवाल, सलाहकार मीना गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमारी अग्रवाल, महामंत्री चांदनी बंसल, कोषाध्यक्ष प्रियंका गोयल, उपाध्यक्ष श्वेता मित्तल, पूजा गुप्ता, संध्या पाराशर, श्वेता शर्मा, प्रचार मंत्री श्वेता गुप्ता तथा मंच संचालिका कविता गर्ग सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
