सहारनपुर । गंगोह विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बीराखेड़ी में आयोजित कार्यक्रम में विधायक किरत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए – इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ और प्रदेश के 1.10 करोड़ विद्यार्थियों को डीबीटी (DBT) के माध्यम से यूनिफॉर्म, जूते और बैग के लिए 1200 रूपये प्रति छात्र की सहायता राशि जारी किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक किरत सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए लगातार ऐतिहासिक और जनहितकारी फैसले ले रही है- शिक्षकों के सम्मान, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की जा रही हैं ।
उन्होंने कहा कि डीबीटी के माध्यम से सीधे खातों में मिलने वाली सहायता से पारदर्शिता बढ़ेगी और विद्यार्थियों व अभिभावकों को सीधा लाभ मिलेगा-कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी सरकार की शिक्षा संबंधी योजनाओं की सराहना करते हुए इन्हें विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर सत्यपाल सिंह, जसवंत सिंह, अनुज प्रधान, नीरज प्रधान, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – अरविन्द कुमार सैनी
