बरेली से प्रवीन कुमार सक्सेना की रिपोर्ट
बरेली । बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता (सत्र 2025-26) का आयोजन 16 से 19 जून तक एससीईआरटी, लखनऊ में किया गया।

प्रतियोगिता का परिणाम जारी होने के बाद बरेली जनपद के प्राथमिक विद्यालय अनुरुद्धपुर में कार्यरत शिक्षक ललित शर्मा का उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सम्मान हेतु चयन किया गया है।ललित शर्मा ने प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट योग कौशल, अनुशासन एवं बेहतर प्रदर्शन से जनपद बरेली का गौरव बढ़ाया।
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा उन्हें लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों, सहयोगियों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने ललित शर्मा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे जनपद बरेली एवं बेसिक शिक्षा विभाग के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
