आगरा से नरेश कुमार की रिपोर्ट
प्रतापपुरा स्थित द रमाना ग्रैंड में हुआ भव्य आयोजन, सांसद, प्रदेश मंत्री, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व व्यापारियों ने दी शुभकामनाएं
आगरा। भारतीय जनता पार्टी के आगरा छावनी विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री डॉ. जी.एस. धर्मेश का जन्मोत्सव बुधवार, 15 जुलाई 2026 को प्रतापपुरा चौराहे के समीप स्थित द रमाना ग्रैंड में श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। सुबह 10 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और समर्थकों का दिनभर तांता लगा रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुंदरकांड पाठ से हुआ, जो सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चला। सुंदरकांड के समापन के बाद प्रसादी वितरण एवं शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

जन्मोत्सव समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। सांसद नवीन जैन, हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बने विजय शिवहरे, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ता और संगठन के पदाधिकारी डॉ. धर्मेश को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचे।
समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। सदर बाजार ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष भूषण कुमार अपने पदाधिकारियों के साथ उपस्थित होकर डॉ. धर्मेश को जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं।
डॉ. धर्मेश के करीबी माने जाने वाले बी.के. (ब्रज किशोर) गुप्ता, छावनी वार्ड-8 के पूर्व पार्षद दिलीप कनौजिया तथा नामनेर वार्ड-39 के पार्षद मंगल संतोष अपनी टीम के साथ समारोह में पहुंचे। इस अवसर पर पार्षद मंगल संतोष ने डॉ. जी.एस. धर्मेश को सम्मान स्वरूप तलवार भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
दिनभर चले इस आयोजन में आगरा छावनी क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर डॉ. जी.एस. धर्मेश को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, आत्मीयता और संगठनात्मक एकजुटता का माहौल देखने को मिला।
