बरेली। आंवला क्षेत्र के ग्राम रामनगला में प्रेम प्रसंग के चलते एक महिला 100 फिट ऊंचे टावर पर चढ़ गई। सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें पहुंची और महिला को नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है।

ग्राम रामनगला में शुक्रवार को एक महिला प्रेम प्रसंग के चलते टावर पर चढ़ गई और हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। मौके पर पहुंची थाना आंवला पुलिस और दमकल विभाग की बरेली और आंवला की टीमें पहुंच गई और महिला को टावर से नीचे उतारने का प्रयास करने लगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रामनगला में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला प्रेम प्रसंग को लेकर ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। वह जिद करने लगी कि उसके प्रेमी को बुलाकर लाओ। करीब 3 घंटे से महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। बताया पति बाहर हिमाचल में रहकर मजदूरी करता है और महिला के दो बच्चे भी हैं।
सूचना मिलते ही थाना आंवला पुलिस में हडकंप मच गया। आंवला कोतवाल समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने तत्काल दमकल विभाग की बरेली और आंवला की दोनों टीमों को बुलाया। पुलिस और दमकल विभाग की दोनों टीमें महिला को नीचे उतारने का प्रयास कर रही है।
रिपोर्टर प्रवीन कुमार सक्सेना बरेली
