स्कूल-कॉलेज, बाजार और कस्बों में पहुंचीं पुलिस टीमें, महिलाओं को कानून व हेल्पलाइन की दी जानकारी
संवाददाता, पुलिस दर्पण | सीतापुर
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 के तहत सीतापुर पुलिस द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति पुलिस टीमों ने सक्रियता के साथ विभिन्न सार्वजनिक एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों का भ्रमण किया।
पुलिस टीमों ने स्कूलों, कॉलेजों, प्रमुख बाजारों, कस्बों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया। इस दौरान उन्हें महिला सुरक्षा एवं संरक्षण से संबंधित कानूनों, उनके अधिकारों तथा किसी भी विषम परिस्थिति में अपनाए जाने वाले आत्मरक्षा के उपायों के बारे में जानकारी दी गई।

