
प्रेस वार्ता में बोले रसूलाबाद के चौमुखी विकास और जनता के मान-सम्मान के लिए मैदान में उतरा हूं
ब्यूरो रामकुमार कानपुर देहात
रसूलाबाद कानपुर देहात। 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर रसूलाबाद में राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। ऐसे में भाजपा से साफ सुथरी छवि और जनप्रिय नेता के रूप में जाने जाने वाले पूर्व विधायक कमलेश चंद्र दिवाकर ने भाजपा से टिकट की दावेदारी पेश कर अन्य संभावित दावेदारों के राजनीतिक समीकरण गड़बड़ा दिए हैं।
बुधवार को दाल-रोटी ढाबा रसूलाबाद पर आयोजित एक जोरदार प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक कमलेश चंद्र दिवाकर ने रसूलाबाद विधानसभा से अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। इस दौरान उन्होंने न केवल अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र किया बल्कि भविष्य की योजनाओं को लेकर भी ठोस संकेत दिए।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कमलेश चंद्र दिवाकर ने भावुक होकर कहा कि मैं रसूलाबाद विधानसभा के चौमुखी विकास और जनता के मान-सम्मान के लिए चुनावी मैदान में उतरा हूं। रसूलाबाद मेरी कर्मभूमि है और यहां की जनता मेरा परिवार है।
उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी दी है उसे उन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाया है और आगे भी मैं जनता की सेवा के लिए तत्पर रहूंगा। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी ने मुझे मौका दिया तो मैं रसूलाबाद को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाऊंगा और हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलूंगा ।
इस दौरान उनके समर्थकों में काफी उत्साह देखा गया। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक के दावे का समर्थन किया और उन्हें 2027 का प्रबल दावेदार बताया।
गौरतलब है कि रसूलाबाद सीट पर भाजपा के भीतर टिकट को लेकर पहले से ही कई चेहरे सक्रिय हैं। ऐसे में कमलेश चंद्र दिवाकर का इस तरह से खुलकर सामने आना भाजपा के समीकरणों में नई हलचल पैदा कर सकता है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि दिवाकर की साफ-सुथरी छवि और स्थानीय स्तर पर उनकी पकड़ उन्हें भाजपा के लिए एक मजबूत विकल्प बनाती है। अब देखना यह होगा कि पार्टी हाईकमान 2027 के लिए रसूलाबाद से किसे अपना उम्मीदवार घोषित करता है।
इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र त्रिपाठी जीतू नगर के चेयरमैन देव शरण कमल सूर्य प्रताप सिंह संजय चौहान पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज दुबे राम महेश बर्मा पिंकी लाला सुभाष गुप्ता तार बाबू रवि सिंह किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रीतू अरविंद यादव सिंह गौर मानवेंद्र पाल मनोज सिंह गोपी विजय सिंह तोमर प्रतीक शुक्ला उपेंद्र तोमर झल्लर सिंह मनीष दिवेदी संजय राजपूत वीर प्रताप सिंह सुमित चौहान हर्ष तिवारी विवेक पाल सत्यप्रकाश पप्पू दिवाकर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।
