
आगरा। थाना सदर बाजार क्षेत्र के ग्राम नगला आफ़ोय में शनिवार को तालाब में डूबने से चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना की सूचना 112 के माध्यम से थाना सदर बाजार पुलिस को मिली।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस द्वारा मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही सहायक पुलिस आयुक्त सदर सुश्री अमीषा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी ली।
