लखीमपुर-खीरी उत्तर प्रदेश अनूप भास्कर
भंसड़िया रेलवे क्रॉसिंग के पास लावारिस मिला ऑटो, बैटरी भी गायब
परिजनों का आरोप- सिर्फ गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने झाड़ा पल्ला

लखीमपुर खीरी। तीन अगस्त से लापता 31 वर्षीय ऑटो चालक विनीत कुमार का पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है।
उनका कहना है कि विनीत का ऑटो भंसड़िया रेलवे क्रॉसिंग के पास लावारिस हालत में मिला, जिसकी बैटरी भी गायब थी। इसके बावजूद पुलिस ने अपहरण की आशंका पर जांच करने के बजाय केवल गुमशुदगी दर्ज कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया।
परिजनों ने जल्द कार्रवाई कर चालक की सकुशल बरामदगी की मांग की है।
