फतेहपुर। अम्बेडकर नगर जिले से प्रेमिका से मिलने फतेहपुर आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। बकेवर थाना क्षेत्र के सकूराबाद गांव में प्रेमिका के यहां स्थित दुकान के अंदर युवक का शव पंखे से लटका मिला।

मृतक की पहचान मोहम्मद अकमल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को फोन के माध्यम से घटना की सूचना दी, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। युवक की मौत आत्महत्या है या फिर किसी अन्य वजह से उसकी जान गई है, इसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
फिलहाल पुलिस *हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं* को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत की असली वजह सामने आने की उम्मीद है।
बकेवर थाना क्षेत्र के सकूराबाद गांव में हुई इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
विशेष संवाददाता — निर्मित द्विवेदी गोपाल
