15 अगस्त को राष्ट्रभक्ति की अलख जगाएगी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा, संगठन ने जताया नेतृत्व पर पूरा भरोसा
गौतम बुद्ध नगर । भारतीय किसान यूनियन दुबारा तिरंगा यात्रा द्वारा आयोजित विशेष रैली का आगाज में रबूपुरा से जेवर भव्य तिरंगा यात्रा-2026 का राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी जी के दुबारा किया जा रहा । इस घोषणा के साथ ही भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व में इस वर्ष की तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति, संगठनात्मक एकता और जनसहभागिता के नए आयाम स्थापित करेगी।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता और वीर शहीदों के बलिदान को नमन करने का सशक्त अभियान है। गीता भाटी जी के नेतृत्व में इस बार यात्रा को और अधिक भव्य, सुव्यवस्थित एवं जन-जन तक पहुंचाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
भारतीय किसान यूनियन परिवार ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूर्ण समर्पण और उत्साह के साथ आयोजन की तैयारियों में जुटें, ताकि 15 अगस्त को निकलने वाली यह तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक और यादगार बन सके।
किसान यूनियन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रध्वज के सम्मान, देशभक्ति की भावना और वीर शहीदों की अमर स्मृति को नमन करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दें।
“भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के उद्घोष के साथ ये रेली 15अगस्त को सुबह 8बजे रबूपुरा से स्टार्ट हो कर जेवर पर समापन होगा।
जय जवान जय किसान
सीमा पर जवान खेत में किसान ।
