सहारनपुर। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। थाना सदर बाजार क्षेत्र के हकीकत नगर में एक सिपाही की पत्नी ने कथित तौर पर अपने पति की रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के मुताबिक, घटना आज सुबह करीब 11 बजे की है। मृतका की पहचान सविता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसके पति की ड्यूटी खनन गार्ड के रूप में लगी हुई थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच कर रही है।
