*भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान*
*सहारनपुर* सहारनपुर के बेहट रोड पर शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के धौलाकुआं के पास तेज रफ्तार क्रेटा कार ने बाइक सवार परिवार को पीछे से टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार सभी लोग सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
रिपोर्ट – अरविन्द कुमार सैनी
