संवाददाता विजय कश्यप
बलरामपुर। जनपद के कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत हरिहरगंज बाजार में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात गिरजेश तिवारी ने बताया कि मृतक की पहचान अभिषेक पाण्डेय पुत्र शेष राज पाण्डेय, निवासी ग्राम खूंटेहना के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
