
आगरा से जिला ब्यूरो चीफ नरेश कुमार की रिपोर्ट
आगरा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजी.) महानगर आगरा की मासिक बैठक प्रदेश मंत्री (युवा) प्रिंस जैन के निवास अपर्णा प्रेम, शास्त्रीपुरम में आयोजित हुई। बैठक में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कई व्यापारियों ने अपने-अपने बाजारों की समस्याएं संगठन के सामने रखीं।
महानगर अध्यक्ष नरेश पाण्डेय ने कहा कि ऑनलाइन व्यापार के बढ़ते प्रभाव से छोटे-बड़े सभी प्रकार के पारंपरिक व्यापार प्रभावित हो रहे हैं। यह व्यापार जगत के लिए गंभीर चिंता का विषय है। यदि सरकार ने समय रहते इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए तो आने वाले समय में स्थिति और खराब हो सकती है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को एकजुट होकर ऑनलाइन ट्रेडिंग के खिलाफ संघर्ष करना होगा और आवश्यकता पड़ने पर सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।
महानगर कोषाध्यक्ष सुरेश लवानिया ने कहा कि संगठन सदैव व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत है और व्यापारियों की किसी भी समस्या को शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा।
बोदला बाजार कमेटी के अध्यक्ष रामकुमार अग्रवाल ने संगठन को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।
बैठक में महानगर अध्यक्ष नरेश पाण्डेय, सुरेश लवानिया, अरुण गुप्ता, संजय गुप्ता, रामकुमार अग्रवाल, प्रिंस जैन, रियासत अली खान, उस्मान अघाई, प्रदीप अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल, सोनू अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
