स्मैक तस्करी करने वाली दो महिला तस्कर गिरफ्तार, लाखों की स्मैक और नकदी बरामद
बिजनौर पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब ₹2 लाख कीमत की स्मैक तथा लगभग ₹90 हजार की नकदी बरामद की है।
पुलिस को लंबे समय से क्षेत्र में स्मैक तस्करी की शिकायतें मिल रही थीं। जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
मामला थाना कोतवाली बिजनौर शहर क्षेत्र के मोहल्ला मिर्दगान का है।

