आगरा । श्रीमान पुलिस उपायुक्त नगर कमिश्नरेट आगरा द्वारा ट्रैफिक लाइन स्थित सभागार में अपर पुलिस उपायुक्त नगर/अपराध, नगर जोन के समस्त एसीपी व थाना प्रभारी के साथ साइबर अपराधो के निस्तारण के संबंध मे गोष्ठी आयोजित की गई।

बैठक का उद्देश्य NCRP पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के शीघ्र निस्तारण व समन्वय पोर्टल के माध्यम से साइबर अपराधो में संलिप्त अपराधियों को चिन्हित कर, उन पर कार्यवाही करना एवं पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूत बनाना रहा।
गोष्ठी के दौरान महोदय द्वारा साइबर अपराधों की विस्तृत समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, साइबर अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी व घटनाओं की रोकथाम पर विशेष जोर दिया गया।
साथ ही नगर जोन के सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने, अपराधियों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई करने तथा जनसुनवाई को प्राथमिकता देने के निर्देश भी प्रदान किए गए।
