बरेली । अलीगंज गैनी मार्ग पर स्टेट बैंक के पास मंगलवार रात करीब 11:00 बजे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली और दूध के टैंकर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था की दूध का टैंकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा जबकि ट्रैक्टर बिजली के ट्रांसफार्मर से टकरा गया। दुर्घटना में टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसे बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार मधुसूदन दूध फैक्ट्री से दूध लेकर आ रहा टैंकर आंवला की ओर से गैनी की तरफ जा रहा था इसी समय गैनी की ओर से ग्राम खजुवाई से लकड़ी लाद कर आ रही है ट्रैक्टर ट्राली सामने से आ गई बताया जा रहा है की ट्राली क्षमता से अधिक लकड़ी से लदी हुई थी अधिक ओवरलोड होने के कारण टैंकर की टक्कर ट्राली में लगी लकड़ियों से हुई जिससे टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा।

हादसे के बाद ट्रैक्टर बिजली के ट्रांसफार्मर से भी टकरा गया ट्रैक्टर से दो बिजली के खंभों के बीच रखा ट्रांसफार्मर खाई में जा गिरा और क्षतिग्रस्त हो गया लाइनमैन अनुज ने बताया की ट्रांसफार्मर का पूरा तेल निकल गया एक बुसिंग टूट गई एक एलटी टेढ़ी हो गई तथा एक कैपेसिटर भी निकल गया जिससे विद्युत व्यवस्था प्रभावित हुई।
घायल टैंकर चालक की पहचान हसन पुत्र रफीक अहमद निवासी पचौमी थाना फरीदपुर के रूप में हुई है वही ट्रैक्टर चालक आसिफ पुत्र इरफान निवासी दौलतपुर थाना मुड़ापांडे जिला मुरादाबाद के रूप में हुई है स्थानीय लोगों का कहना है कि अलीगंज गैनी सिरौली और विशारतगंज़ मार्ग पर रात के समय ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रालियां और अन्य भारी वाहन लगातार निकालते रहते हैं जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है जिसकी और प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है।
रिपोर्टर प्रवीन कुमार सक्सेना बरेली
