आगरा — एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आज जनपदीय स्तर पर आयोजित माध्यमिक विद्यालयीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन D.I.O.S. श्री रविन्द्र पाल सिंह ने किया।

U-17 श्रेणी में जिले के तीन विद्यालयों ने भाग लिया। सेमी-फाइनल में GIC विजय तथा कैंट इंटर कॉलेज ने जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। निर्णायक मुकाबले में कैंट इंटर कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए GIC को 4-2 से हराकर 2026–27 का जनपदीय नेहरू हॉकी चैम्पियनशिप अपने नाम किया।
विभिन्न आयु वर्गों में भी विजेता घोषित किए गए: 14 वर्ष बालक वर्ग में एम डी जैन इंटर कॉलेज विजयी रहा तथा 17 वर्ष बालिका वर्ग में कैंट इंटर कॉलेज ने खिताब जीता। विजेताओं को जिला विद्यालय निरीक्षक (बालिका) श्री विश्व प्रताप सिंह ने ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन पी. सिंह ने किया।
मुख्य अतिथि एवं अन्य प्रमुख उपस्थितगणों में श्री रिनेश मित्तल (सचिव), श्री रवि प्रकाश (सह-सचिव), के. पी. सिंह यादव, संजय नेहरू, श्रीमती मीता वर्मा, श्रीमती चारु सोलंकी, डी. के. सिंह, ललित पाराशर और प्रशांत शुक्ला प्रमुख थे। निर्णायक मंडल में अमिताभ गौतम, गौरव शर्मा, दिलीप शर्मा और धर्मेंद्र बघेल ने निर्णायक भूमिका निभाई। आयोजक व तकनीकी टीम ने मैचों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित किया।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों, कोचों और विद्यालय प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मैत्रीपूर्ण प्रतिस्पर्धा का वातावरण बना रहा। समापन अवसर पर संयोजक प्रधानाचार्य डॉ. मानवेंद्र सिंह (PES), प्रधानाचार्य, श्री इंटर कॉलेज, शाहगंज ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत कर सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
