उन्नाव। ब्यूरो पुलिस दर्पण
उन्नाव। उन्नाव से जुड़े एक सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने कारोबारी एवं ट्रांसपोर्टर धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या के मामले में उसके ड्राइवर रवि किशोर तिवारी और साथी ओंकार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, हत्या के लिए ड्राइवर को कथित तौर पर 40 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या के पीछे लंबे समय से चल रहा जमीन विवाद बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक ड्राइवर ने हत्या में इस्तेमाल पिस्टल की व्यवस्था करने की बात स्वीकार की है। शव को ठिकाने लगाने में ओंकार की भूमिका भी बताई गई है।
पुलिस के अनुसार मामले में दो अन्य संदिग्ध अभी फरार हैं। जांच टीम कथित साजिश के मास्टरमाइंड और करीब 8 करोड़ रुपये के संपत्ति विवाद से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।
