तरुण कुमार ब्यूरो चीफ पुलिस दर्पण
बिहार कलाँ (बरेली): 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के पावन अवसर पर आज बिहार कलाँ क्षेत्र में देशभक्ति का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। यहाँ ‘आशिकाने रज़ा कमेटी’ के बैनर तले, कमेटी के सदर मुशाहिद बेग के कुशल नेतृत्व में एक विशाल और ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

इस भव्य यात्रा का आधिकारिक शुभारंभ वार्ड नंबर 10 के लोकप्रिय सभासद अरुण सिंह ने तिरंगा दिखाकर और देशप्रेम का संदेश देकर किया। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से गूंजा रहा।
तिरंगा यात्रा को अनुशासित और सफल बनाने में क्षेत्र के कई प्रमुख लोगों ने सक्रिय योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शाहरुख खान, सोहेल खान, निहाल बेग, आकिब खान , अरमान खान, रियाज बेग, राजू खान और सोहिब सलमानी,सोहिल सलमानी, सोहिब बेग, विशेष रूप से मौजूद रहे।
आयोजकों ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य आज़ादी के वीरों को याद करना और समाज में आपसी भाईचारे व राष्ट्रीय एकता का संदेश देना था। यात्रा के समापन पर सभी सहयोगियों और क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त किया गया।
