आगरा से जिला ब्यूरो नरेश कुमार
आगरा। सदर बाजार में सदर बाजार एसोसिएशन द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभु दयाल कठेरिया जी ने ध्वजारोहण कर किया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रभु दयाल कठेरिया जी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छावनी क्षेत्र की समस्याओं को दूर कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छावनी क्षेत्र के लोगों और व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा तथा उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत की जाएगी।

उन्होंने कहा कि देश की तरक्की और विकास के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। आपसी भाईचारे और एकता के साथ ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है।
कार्यक्रम में सदर बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष भूषण कुमार, सचिव मयंक सौंधी और कोषाध्यक्ष संजीव अरोड़ा सहित हिमांशु सचदेवा जवाहर डावर, विमल सोलंकी, दीपक कुमार, राज नागरिया समेत बड़ी संख्या में व्यापारी एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सदर बाजार देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। व्यापारियों और उपस्थित लोगों ने उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। कार्यक्रम के समापन पर सभी को मिठाइयां वितरित की गईं।
