संवाददाता, पुलिस दर्पण बस्ती
बस्ती। वर्ष 2023 बैच की आईपीएस अधिकारी मानसी दहिया ने मंगलवार को बस्ती में सीओ सदर का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

नई सीओ सदर मानसी दहिया ने कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महिला अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा। छेड़छाड़, उत्पीड़न और अन्य महिला संबंधी अपराधों में त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की जिम्मेदारी है और इस दिशा में पूरी गंभीरता से कार्य किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जाएगा। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए नियमित गश्त, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी और जनसुनवाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
