अयोध्या । समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अयोध्या नगर को तहरीर दी है ।
तहरीर नि0 महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव जी की तरफ से दी गयी है जिसमें मांग की गई है कि विगत कुछ दिनों से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या मंदिर परिसर में चढ़ावा आभूषण चोरी हुए जिससे करोड़ों हिंदुओं की आस्था को गहरा आघात लगा है उक्त प्रकरण वर्तमान में देश दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है ।

प्रकरण के संबंध में चढ़ावा चोरों को विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट भी अंकित कराई गई है देश के तमाम लोग तरह-तरह से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक व्हाट्सएप इंस्टाग्राम पर राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी के संबंध में तमाम तरीके से पोस्ट कर रहे हैं जिसमें भारतीय जनता पार्टी व संघ के लोगों को अपना नुकसान होता देख दिनांक 4 /7/2026 से लगातार सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप, एक्स ,इंस्टाग्राम ,प्रियंका राय माने सरिया अखिलेश सिंह ग्लोबल भारत टीवी अमित भारद्वाज सांसद निशिकांत दुबे व जगत गुरु आचार्य पीठाधीश्वर परमहंस तपस्वी की छावनी रामघाट अयोध्या व कुछ अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा आपराधिक साजिश करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के विरुद्ध आधारहीन तथ्यहीन अनर्गल मनगढ़ंत वीडियो सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और लगातार कर रहे हैं । भ्रामक तथ्य जनता के बीच फैला रहे हैं राम मंदिर में हुए मंदिर घोटाले के आरोपी टिन्नू यादव ने विगत ढाई वर्ष से श्री अखिलेश यादव से 980 बार बात की है जबकि ये तथ्य पूर्ण गलत आधारहीन भ्रामक व कपोल कल्पित है उपरोक्त लोगों द्वारा जानबूझकर श्री अखिलेश यादव व समाजवादी पार्टी के विरुद्ध अत्यंत भ्रामक आपत्तिजनक अशोभनीय टिप्पणी सोशल मीडिया एक्स पर की जा रही है जिससे श्री अखिलेश यादव सहित समाजवादी पार्टी की मान प्रतिष्ठा जनता के बीच धूमिल हो रही है ।
जिसके पूर्ण रूप से जिम्मेदार सांसद निशिकांत दुबे व जगतगुरु आचार्य पीठाधीश्वर परमहंस तपस्वी छावनी व कुछ अज्ञात लोग हैं सोशल मीडिया पर डाली गई उपरोक्त भ्रामक आपत्तिजनक पोस्टों की गहराई से पता लगाने से ज्ञात हुआ है कि उपरोक्त पोस्ट अज्ञात लोगों द्वारा यूजर का नाम छुपा कर जालसाजी व कूट रचना के अपराधिक उद्देश्य से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को बदनाम व अपमानित करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट अपलोड की गई है ।
उसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी सांसद निशिकांत दुबे के द्वारा दिनांक 6 /7/ 2026 को सीधे तौर पर एक्स पर किया गया टिन्नू से राष्ट्रीय अध्यक्ष बात कर रहे थे अखिलेश यादव जी के मोबाइल पर 980 बार बात की गई है जो माननीय अखिलेश यादव जी को व्यक्तिगत तौर पर अपमानित किया, जगतगुरु परमहंस आचार्य पीठाधीश्वर तपस्वी की छावनी के द्वारा श्री अखिलेश यादव के विरुद्ध भ्रामक व झूठी अफवाह 980 बार कॉल करने की फैलाई गई सीधे तौर पर सोशल मीडिया के माध्यम से यह कहा गया की टिन्नू यादव द्वारा अखिलेश यादव के मोबाइल पर 980 बार कॉल की गई अतः श्रीमान जी से विभिन्न सोशल मीडिया एक फेसबुक इंस्टाग्राम पर विभिन्न व्यक्तियों द्वारा जालसाजी व कूटनीतिक करके फेक आईडी बनाकर समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेता श्री अखिलेश यादव को अपमानित किया गया है ।
जिसे तत्काल संज्ञान लेकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया जाना आवश्यक है, तत्काल एफ आई आर दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए!!इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा किस चंदा चोरी प्रकरण को उठाने के लिए मुझे 6 /7./2026 को दिन में करीब 4 बजे मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपने मोबाइल नंबर 9665 00 27 54 26 से फोन कर जान से मार डालने की धमकी दी गई है और साफ तौर पर कहा गया है कि बहुत राम मंदिर चढावा चोरी के गुणगान कर रहे हो मुझे पता है कि तुम्हारे बच्चे लखनऊ में कहां पढ़ते हैं बच्चे गायब हो जाएंगे तुम्हें पता भी नहीं चलेगा पूरे परिवार का क्या होगा कोई जान नहीं पाएगा और तुम भी अपनी जान से हाथ धो बैठोगे ।
उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को भी अलग से दूसरी तहरीर दी है प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया इस मौके पर महासचिव हामीद जाफर मीसम, राम अचल यादव, संजय सिंह,चौधरी श्री चंद यादव, एडवोकेट शावेज जाफरी, एडवोकेट लाल बहादुर शुक्ला, शिवांशु तिवारी, अपर्णा जायसवाल, वीरेंद्र गौतम, राम अंजोर यादव देवा श्रीवास्तव, सचिन यादव रियाज अहमद,नूर बाबू, विद्या भूषण पासी, रोहित यादव भल्लू, कमलेश सोलंकी, वसी हैदर गुड्डू, सुरेंद्र यादव सुशील पांडे,इस्तिखार,इश्तियाक खान, शाहबाज लकी, अनस खान, रवि यादव जितेंद्र यादव, आदि लोग मौजूद रहे।
