पुलिस दर्पण | संवाददाता
कासगंज। पुलिस अधीक्षक एसपी कासगंज द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता एवं ध्यानपूर्वक सुना गया। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।

पुलिस अधीक्षक ने शिकायतकर्ताओं की बात सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसामान्य की शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों को शिकायतों की गंभीरता के अनुसार तत्काल कार्रवाई करने और संबंधित फरियादियों को उचित राहत उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान रखा जाए।
पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर उपलब्ध कराना और उनकी शिकायतों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहा।
पुलिस प्रशासन ने आमजन को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है और कानून के अनुरूप शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
