
कन्नौज। संवाददाता, पुलिस दर्पण
कन्नौज। कन्नौज जिले के जसोदा क्षेत्र में तंत्र-मंत्र की आड़ में किशोरी का शोषण करने के आरोप में पुलिस ने एक तांत्रिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान सुधीर कुमार के रूप में हुई है।
आरोप है कि आरोपी ने 14 वर्षीय किशोरी को तंत्र-मंत्र सिखाने का झांसा दिया और उसे घर से ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना की जानकारी किशोरी के पिता को होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक मामले में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी द्वारा इस तरह की अन्य घटनाओं को अंजाम दिया गया था या नहीं।
