रामपुर । तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के दूसरे दिन भी पुलिस अधीक्षक रामपुर के साथ परीक्षा को सकुशल, पारदर्शी एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से श्री गुरु नानक इण्टर कॉलेज, बिलासपुर में बनाए गए परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।

📍निरीक्षण के दौरान अभ्यर्थियों की बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रवेश प्रक्रिया का जायजा लिया। 📍केंद्र व्यवस्थापक को निर्देशित किया कि परीक्षा का आयोजन शासन की मंशा के अनुरूप पूर्ण निष्पक्षता एवं शुचिता के साथ संपन्न कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

📍 परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।
📍पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को परीक्षा केंद्र के आसपास सतत निगरानी बनाए रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के निर्देश दिए, जिससे अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
