गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर के बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह सभागार से प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवानों के सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीआरडी जवानों की सुविधाओं को सुदृढ़ करने और विकास कार्यों को गति देने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित ग्राम परवर पश्चिम में 23 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली बहुमंजिला पीआरडी बैरक का शिलान्यास किया। यह परियोजना पीआरडी जवानों के आवास एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने में सहायक होगी।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना का भी शुभारंभ किया गया। योजना के माध्यम से प्रदेश के पीआरडी जवानों और उनके परिवारों को उपचार के दौरान कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पीआरडी जवानों के कल्याण, सुरक्षा और सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है।
