मुजफ्फरनगर। सपा सांसद हरेंद्र मलिक और चरथावल विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक पंकज मलिक ने शुक्रवार को प्रेमपुरी स्थित अपने आवास पर क्षेत्र से आए लोगों की जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक अपनी विभिन्न समस्याएं लेकर पहुंचे। लोगों ने बिजली, पानी, सड़क, राजस्व, पेंशन, राशन कार्ड, पुलिस एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखीं।

सांसद हरेंद्र मलिक और विधायक पंकज मलिक ने प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर वार्ता की। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष और शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। वार्ता के दौरान कई समस्याओं का त्वरित समाधान भी कराया गया।
दोनों जनप्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि जिन मामलों का तत्काल निस्तारण नहीं हो सका है, उनका भी जल्द समाधान कराया जाएगा।
