संवाददाता प्रिंस गुप्ता
मण्डल प्रभारी पुलिस दर्पण
भदोही। जिले में लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। बुधवार 19 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का अवकाश रहेगा।

जिलाधिकारी शैलेश कुमार की अनुमति के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडे ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के तहत बेसिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई, आईसीएसई समेत जिले के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए 19 अगस्त को स्कूल बंद रहेंगे।
लगातार बारिश के कारण मौसम खराब बना हुआ है। ऐसे में बच्चों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसे देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।
हालांकि शिक्षक-शिक्षिकाओं की छुट्टी नहीं होगी। सभी शिक्षकों को अपने-अपने विद्यालय में उपस्थित होकर आवश्यक विभागीय कार्यों का निस्तारण करना होगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों और विद्यालय प्रबंधनों को आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। यानी 19 अगस्त को बच्चों की छुट्टी रहेगी, लेकिन शिक्षकों को विद्यालय पहुंचकर अपनी जिम्मेदारियां निभानी होंगी।
