
दुबई, संयुक्त अरब अमीरात । आमतौर पर 16 वर्ष की उम्र में छात्र 10वीं या 12वीं की पढ़ाई पूरी करते हैं, लेकिन लक्ष्मणन मय्यप्पन ने इस आयु में चार्टर्ड अकाउंटेंसी की उपलब्धि हासिल कर नई मिसाल कायम की है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने उन्हें दुनिया के सबसे कम उम्र के पुरुष चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में मान्यता दी है
लक्ष्मणन मय्यप्पन ने महज 15 वर्ष की आयु में एसोसिएशन ऑफ चार्टर्ड सर्टिफाइड अकाउंटेंट्स (एसीसीए) की पढ़ाई शुरू की थी। उन्होंने लगभग एक वर्ष में इसे पूरा कर उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की। इसके साथ ही उन्होंने सीएफए परीक्षा भी उत्तीर्ण की है।
कम उम्र में वित्त और लेखा के क्षेत्र में हासिल की गई यह सफलता विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। उनकी उपलब्धि बताती है कि स्पष्ट लक्ष्य, अनुशासन और निरंतर मेहनत के बल पर कम उम्र में भी बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है।
