संवाददाता प्रिंस गुप्ता
मंडल प्रभारी पुलिस दर्पण
मिरजापुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) विन्ध्याचल परिक्षेत्र, मिरजापुर पूनम ने सोमवार को परिक्षेत्रीय कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं डीआईजी के समक्ष रखीं।

डीआईजी पूनम ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का शीघ्र, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई की जाए तथा निस्तारण की प्रभावी निगरानी भी सुनिश्चित की जाए। डीआईजी ने कहा कि पुलिस का दायित्व है कि पीड़ित और फरियादी को न्याय दिलाने के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए।
जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि प्रत्येक शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए फरियादियों को राहत पहुंचाई जाए और किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।
