कृष्ण चंद्र शुक्ला रिपोर्ट पुलिस दर्पण बहराइच
बहराइच । बहराइच के रानीपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी है। बुधवार रात बेखौफ चोरों ने लगातार दो मकानों को निशाना बनाया और लाखों रुपये के नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, मंशाराम मौर्य (प्रशासक) के मकान में घुसे चोर करीब एक लाख रुपये नकद और पांच भाइयों की पत्नियों के लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है।
इसके बाद चोरों ने पड़ोसी रोशन लाल द्विवेदी के घर को भी निशाना बनाया, जहां से दो लाख रुपये से अधिक की चोरी होने की सूचना है।
बताया जा रहा है कि करीब दो सप्ताह पहले भी ग्राम प्रधान समेत दो मकानों से लगभग 25 लाख रुपये की चोरी हुई थी। लगातार हो रही वारदातों से ग्रामीणों में पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश में जुटी है। अब सवाल है कि बेखौफ चोर आखिर कब पुलिस की गिरफ्त में आएंगे?
