ब्यूरो चीफ अवधेश कुमार
संभल, 21 अगस्त 2026 । पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार के निर्देशन में थाना रजपुरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और लुटेरी दुल्हन बनकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

पीड़ित ने दी थी 5 लाख की ब्लैकमेल की शिकायत
दिनांक 20.08.2026 को वादी होराम सिंह पुत्र लाखन सिंह निवासी ग्राम देवपुरा थाना रजपुरा ने पुलिस को तहरीर दी थी कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसे कमरे में बंद कर हिडन कैमरे से अश्लील वीडियो बना लिया और वीडियो वायरल करने व झूठे बलात्कार के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग की। इस पर थाना रजपुरा पर मु0अ0सं0 179/2026 धारा 308(6)/126(2)/127(2)/3(5) BNS में मुकदमा दर्ज किया गया।
ऐसे करते थे ठगी
गैंग की मुख्य सदस्य लक्ष्मी पहले लोगों से फोन पर बात कर प्रेमजाल में फंसाती थी। मिलने के बहाने किराए के कमरे पर बुलाया जाता था, जहां पहले से हिडन कैमरा लगा होता था। कमरे में आते ही लक्ष्मी कपड़े उतारकर अश्लील वीडियो बनवा लेती थी। फिर वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर मोटी रकम वसूलते थे। लोग लोकलाज के डर से शिकायत नहीं करते थे।जो लोग प्रेमजाल में नहीं फंसते थे, उन्हें शादी का झांसा देकर लक्ष्मी से शादी करा देते थे। लक्ष्मी शादी के बाद उसी रात ससुराल वालों के सोने के बाद चुपके से भाग आती थी, फिर दूल्हे पक्ष को बलात्कार के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर पैसे वसूलते थे।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. प्रमोद उर्फ पालू पुत्र महेन्द्र निवासी ग्राम देवपुरा थाना रजपुरा (इस पर पहले से 307, आर्म्स एक्ट समेत 5 मुकदमे दर्ज हैं)
2. वीरेन्द्र उर्फ छोटे पुत्र बालमुकुन्द निवासी ग्राम देवपुरा
3. लक्ष्मी पुत्री महेन्द्र निवासी मारकपुर थाना ढोलना जनपद कासगंज
