संवाददाता रूपक वर्मापीलीभीत ।
सूत्रों के अनुसार खबर विस्तार से:- ” सेवा पखवाड़ा ” स्थापना दिवस कार्यक्रम
दूसरा दिन अभिभाषण प्रतियोगिता
पीलीभीत। भारत विकास परिषद शाखा टाइगर रोहिलखंड प्रांत पूर्वी एनसीआर1 द्वारा मनाये जा रहे हैं सेवा पखवाड़ा के 13 वें दिन अंगूरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज में भारत विकास परिषद की स्थापना दिवस के उपलक्ष में तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन अभिभाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

जिसमें किशोरियों ने ” राष्ट्रीय समस्याओं के समाधान में किशोरियों की भूमिका ” विषय पर वेवाकी से अपने विचार रखें।खुशी,रिया राजपूत और शिवै शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
भारत विकास परिषद से महिला सहभागिता संयोजक कुमकुम अग्रवाल महिला सहयोग का टोली सदस्य मंजू गुप्ता,उर्मिला देवी, विद्यालय की प्रधानाचार्या उपासना शर्मा निर्णायक मंडल में रही।

अभिभाषण प्रतियोगिता के प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति में अनेक राष्ट्रीय समस्याओं जैसे दहेज प्रथा, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी,धार्मिक स्थलों में चोरी, अशिक्षा, कुपोषण, साइबर ठगी, कन्या भ्रूण हत्या, स्वास्थ्य जागरूकता ना होना आदि का वर्णन किया। शिक्षित होना राष्ट्रीय समस्याओं के समाधान का एक महत्वपूर्ण भाग है।
मासिक धर्म स्वच्छता योजना, लक्ष्मी बाई महिला एवं बालकोष, स्कीम फॉर एल्डोेसेंट गर्ल्स, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बालकोष, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सुकन्या समृद्धि योजना सीबीएसई उड़ान योजना का वर्णन करते हुए कहा कि उनकी जानकारी होने पर किशोरिया राष्ट्रीय समस्याओं के समाधान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर सकती हैं।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद महिला सहभागिता इकाई द्वारा सहजन वृक्ष संबंधी वन एवं वन्य जीव विभाग द्वारा जारी जागरूकता पत्रक वितरित किए गए।
आयोजित कार्यक्रम से किशोरियों में राष्ट्रीय समस्याओं के समाधान में रुचि लेने की भावना प्रेरित करने हेतु शाखा टाइगर के प्रयासों को गति मिली ।
