
संवाददाता प्रिंस गुप्ता
मण्डल प्रभारी पुलिस दर्पण
ज्ञानपुर। भदोही भाजपा जिला कार्यालय ज्ञानपुर में मंगलवार को ‘सेवा और समर्पण के 25 वर्ष–सेवा संकल्प’ अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक में अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई और जरूरी तैयारियों की जानकारी दी गई।
बैठक के मुख्य अतिथि नागेंद्र रघुवंशी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सेवा भावना के साथ अभियान को सफल बनाएं और इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने की। इस दौरान सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, औराई विधायक दीनानाथ भास्कर और पूर्व विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी मौजूद रहे।
अभियान के जिला संयोजक एवं भाजपा जिला महामंत्री अखिलेंद्र सिंह बघेल ने भी बैठक में हिस्सा लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओंसे अभियान के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
बैठक में नगर पंचायत सुरियावां अध्यक्ष विनय चौरसिया, नगर पंचायत ज्ञानपुर अध्यक्ष घनश्याम दास गुप्ता, नगर पंचायत नई बाजार अध्यक्ष पति लालता सोनकर, प्रदीप सिंह, नागेंद्र सिंह, डॉ. शैलेंद्र दुबे समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
