
‘हर घर तिरंगा’ अभियान में टीम अभिनव उपाध्याय की भव्य बाइक रैली ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा
आगरा। स्वतंत्रता दिवस पर आगरा की सड़कों पर देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत टीम अभिनव उपाध्याय द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा बाइक रैली में 700 से अधिक बाइक सवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा और जुबां पर ‘भारत माता की जय’ व ‘वंदे मातरम्’ के नारों ने पूरे शहर को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती के चरणों में पुष्प अर्पित कर एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। आरएसएस आगरा विभाग कार्यवाह सुनील दीक्षित जी भाईसाहब ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद मंगल सिंह संतोष, जयदीप सोनकर, किशोर कुमार, हर्षित शर्मा, राहुल बैत, जॉन पॉल एवं गोविंद पाराशर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
अभिनव उपाध्याय ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान, शान और एकता का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें वीर शहीदों के बलिदान को स्मरण कर राष्ट्रहित में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
पुरानी ईदगाह कॉलोनी से शुरू हुई रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई फतेहाबाद रोड पहुंची जहां शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता स्मारक पर सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ। रास्ते भर तिरंगों की कतार और देशभक्ति के नारों ने लोगों में जोश भर दिया। रैली में सुनील पाल, विश्वेंद्र सिंह, प्रकाश दीप गौतम, प्रशांत, अमन खरे वाल्मीकि, आकाश, आशीष लवानिया, आदिल, हेमंत राणा, सन्नी शर्मा, आशू, ऋषि ठाकुर, संजय गुर्जर, अर्जुन साहू, शिवम सोनकर, विशाल सहित टीम के अनेक सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता की।
उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। टीम अभिनव उपाध्याय ने सभी प्रतिभागियों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासन एवं पुलिस-यातायात कर्मियों का आभार व्यक्त किया।
