संवाददाता प्रिंस गुप्ता
मंडल प्रभारी पुलिस दर्पण
भदोही । भदोही, ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत बुधवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों में तिरंगा रैली निकाली गई। जिलाधिकारी शैलेष कुमार के निर्देशन में हुई रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाते हुए निकले। उन्होंने लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने की अपील की।

रैली में विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने भी भाग लिया। इस दौरान बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और स्वतंत्रता संग्राम के बारे में जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश देता है। उन्होंने जिले के लोगों से 13 से 15 अगस्त तक घरों, दुकानों और संस्थानों पर सम्मान के साथ तिरंगा फहराने की अपील की।
स्कूलों में निकली तिरंगा रैलियों से पूरे जिले में स्वतंत्रता दिवस का उत्साह और बढ़ गया। बच्चों के हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से वातावरण देशप्रेम से सराबोर नजर आया।
