बरेली । भदपुरा ब्लॉक की क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक सभागार में आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख रश्मि गंगवार ने की बैठक में गत बैठक की कार्रवाई की पुष्टि की गई इसके बाद शिक्षा विभाग से खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार ने शिक्षा विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी और लोगों से अपने-अपने बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की।

पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ धर्मेंद्र कुमार ने पशुपालन विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी इस पर कोठा मक्खन के ग्राम प्रधान हरि नंदन ने पैसे लेकर दवाई देने का आरोप लगाया इस पर डॉक्टर कोई जवाब नहीं दे सके गन्ना विभाग से सचिव मेघा चतुर्वेदी ने गन्ना विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी ।
स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर मोहम्मद मुगीश ने संचारी रोग के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की आयुष्मान योजना के बारे में जानकारी दी बैठक में कृषि विभाग, पंचायत राज विभाग, खाद एवं रसद विभाग ,एन आर एल एम विभाग ,बाल विकास परियोजना विभाग,द्वारा अपने-अपने विभागों की जानकारी दी गई ।
बैठक में क्षेत्रीय विधायक डॉ एमपी आर्य के पहुंचने पर ब्लॉक प्रमुख रश्मि गंगवार ब्लॉक प्रमुख पति रवि शंकर गंगवार एवं खंड विकास अधिकारी ईशा हर्षिता ने बुके देकर एवं शाल उड़ाकर स्वागत किया अपने संबोधन में क्षेत्रीय विधायक ने ब्लॉक प्रमुख द्वारा कराए गए विकास कार्यों की सराहना की साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी ।
ब्लॉक प्रमुख पति रविशंकर गंगवार ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र पंचायत द्वारा डेढ़ करोड़ रुपए के विकास कार्य कराए जाएंगे साथ ही अब हर गांव में नाली खड़ंजा सीसी रोड इंटरलॉक पुलियों नाला, नालियों का निर्माण कराया जाएगा साथ ही उन्होंने सभी से 5 वर्ष में दिये गये सहयोग के लिए आभार जताया ।
इस दौरान खंड विकास अधिकारी ईशा हर्षिता खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी अधिकारी डॉक्टर मोहम्मद मुगीश जे ई अनिल कुमार प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रताप गंगवार ए डी ओ पंचायत हरीश भारती ग्राम प्रधान हारि नंदन रफीक अहमद वेदपाल कनौजिया मनीष सर्वेश सहित सभी ग्राम प्रधान एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
रिपोर्टर प्रवीन कुमार सक्सेना बरेली
